जयपुर| "राष्ट्र गौरव अवार्ड समारोह 2018" में राष्ट्र एवं प्रदेश स्तर के विभिन्न अवार्डस हेतु आवदेन कैसे किया जा सकता है, सहयोगी संस्था के रूप कार्यक्रम से कैसे जुड़ा जा सकता है, आदि की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक पोस्टर जारी किया गया| इस पोस्टर में इसकी वेबसाइट एवं अन्य जानकारी दी गई है| अवार्ड कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए इस हेतु जारी पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान सरकार के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया गया| इस अवसर पर राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह जी व अन्य सदस्य गण मौजूद रहे| साथ ही भारत के जैन गौरव श्रीमान अशोक जी पाटनी (आर.के.मार्बल), समाचार जगत के संस्थापक - संपादक समाज भूषण श्री राजेन्द्र के. गोधा, बी.जे.पी.आई.टी.आई. सेल के प्रदेश संयोजक श्री समीर मलिक जी, समाज रत्न श्री विवेक जी काला आदि के सानिध्य में इस पोस्टर के साथ|